तीन शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। टूंडला में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 31,640 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी में ट्रेनों में सक्रिय एक शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 31,640 रुपये नकद बरामद किए हैं। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है।

आरोपियों ने 2 दिसंबर को गोमती एक्सप्रेस में इटावा से टूंडला आते समय टूंडला स्टेशन से पहले एक महिला यात्री का पर्स चोरी करने की बात कबूली। इसके अलावा 20 दिसंबर की रात टूंडला से कानपुर जा रही ट्रेन में फिरोजाबाद स्टेशन के पास एक महिला यात्री का हैंडबैग छीनने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों ने 26 जून को थाना टूंडला स्टेशन क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात मानी है।

बरामद किए गए जेवरात और नकदी को इन्हीं घटनाओं से संबंधित बताया जा रहा है। इस संयुक्त कार्रवाई में जीआरपी से थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य, उपनिरीक्षक दीपक मिश्रा, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल कन्हैया, हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रताप, कांस्टेबल विपिन कुमार तथा थाना आरपीएफ फिरोजाबाद से प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एएसआई धीरेंद्र, कांस्टेबल देवकी, सीआईबी टीम और आरपीएफ टूंडला की टीम मौजूद रही। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश जारी है।

Read More नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : योगी आदित्यनाथ

संबंधित समाचार