आगरा में राष्ट्रपति एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेताओं ने किया अश्वनी जैन का सम्मान
आगरा के हरीपर्वत स्तिथ एम डी जैन इंटर कॉलेज के सभागार में विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामनाथ गौतम और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। आगरा के हरीपर्वत स्तिथ एम डी जैन इंटर कॉलेज के सभागार में विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामनाथ गौतम और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ निखिल जैन ने जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित होने पर पटका पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक प्रदान करके सम्मानित किया।
अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, टी एल एम से विद्यार्थियों को अध्ययन, विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान।
महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों पर मंच संचालक की भूमिका का निर्वहन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव, विद्यार्थियों को संसद, चुनाव आदि की जानकारी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है।

