मटसेना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ की अंग्रेजी शराब बरामद
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मटसेना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मटसेना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 810 पेटी अंग्रेजी शराब, एक ट्रक और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड स्थित दतावली अंडरपास के पास की गई।

कौन पकड़े गए?
नीर खां (ट्रक चालक), निवासी बाड़मेर, राजस्थान
सवाई सिंह (सह चालक), निवासी बाड़मेर, राजस्थान
क्या-क्या बरामद हुआ?
810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (7129.44 लीटर)
ट्रक संख्या सीजी 07 सीजी 5533
एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन
कैसे चल रहा था खेल?
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करते थे। बिहार में शराबबंदी के चलते अधिक मुनाफा कमाने के लिए तस्करी की जाती थी। ट्रक पर आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे पीली प्लेट पर नंबर अंकित था।
किन धाराओं में मुकदमा?
थाना मटसेना में आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/63/72 व बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"" पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ""

