देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

देहरादून जिला न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसके बाद पूरे न्यायालय परिसर की तत्काल गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देहरादून, भाषा। देहरादून जिला न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसके बाद पूरे न्यायालय परिसर की तत्काल गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

उसने बताया कि जिला न्यायाधीश की ओर से सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और न्यायालय परिसर खालीकराकर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तथा श्वान दस्ते की मदद से सघन जांच कराई गई।पुलिस ने बताया कि जांच में परिसर से किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन से विभिन्न जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालयों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे, हालांकि कहीं भी तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तुनहीं मिली।

संबंधित समाचार