भिवाड़ी पटाखा फैक्टरी धमाका : मालिक और प्रबंधक गिरफ्तार
अलवर के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में सात लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया है।
जयपुर, भाषा। अलवर के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में सात लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।फैक्टरी मालिक हेमंत कुमार शर्मा और प्रबंधक अभिनंदन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
हेमंत, भिवाड़ी पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) में तैनात एक हेड कांस्टेबल का भाई है।विस्फोट 16 फरवरी को खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अवैध इकाई में हुआ था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई और हेमंत व अभिनंदन को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी और प्लॉट मालिक राजेंद्र इस हादसे में घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।पुलिस ने बताया कि फैक्टरी को घटना वाले दिन ही सील कर दिया गया था।

