बसई गांव में बीएसएनएल जागरूकता कार्यक्रम
तहसील क्षेत्र के बसई गांव में आयोजित कार्यक्रम में बीएसएनएल अधिकारियों ने ग्रामीणों को नेटवर्क विस्तार और इंटरनेट सेवाओं के बारे में अवगत कराया।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। तहसील क्षेत्र के बसई गांव में आयोजित कार्यक्रम में बीएसएनएल अधिकारियों ने ग्रामीणों को नेटवर्क विस्तार और इंटरनेट सेवाओं के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि अब गांवों में भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है। टूंडला के निकटवर्ती बसई गांव स्थित पंचायत भवन में बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को दूरसंचार सेवाओं और नेटवर्क विस्तार की जानकारी देना रहा। मुख्य अतिथि प्रधान महाप्रबंधक, आगरा डिवीजन श्याम सिंह ने कहा कि बीएसएनएल केंद्र सरकार का उपक्रम है, जो अब शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों में नेटवर्क सुदृढ़ीकरण के लिए नए उपक्रम स्थापित किए जा रहे हैं।
जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएनएल अपनी इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार कर रहा है, ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को तेज और विश्वसनीय कनेक्टिविटी मिल सके। कार्यक्रम में बीएसएनएल के प्रतिनिधि आशु सिंह, निखिल सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

