वारिस घोषित सट्टा माफिया, पुलिस ने शुरू की सघन निगरानी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगलीडर वारिस को सट्टा माफिया घोषित किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगलीडर वारिस को सट्टा माफिया घोषित किया है। थाना शिकोहाबाद में उसके विरुद्ध संख्या स0मा0-03/2026 पंजीकृत कर निगरानी शुरू कर दी गई है। वारिस अपने साथियों के साथ मिलकर जुआ-सट्टे की खाईबाड़ी, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे अपराध कर आर्थिक लाभ अर्जित करता था।

पुलिस और सर्विलांस टीम को आरोपी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।