अग्निशमन विभाग के उप निदेशक का औचक निरीक्षण
अग्निशमन विभाग, आगरा–अलीगढ़ परिक्षेत्र के उप निदेशक द्वारा बुधवार को फायर ब्रिगेड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। अग्निशमन विभाग, आगरा–अलीगढ़ परिक्षेत्र के उप निदेशक द्वारा बुधवार को फायर ब्रिगेड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का गहनता से जायजा लिया।
उप निदेशक ने फायर टेंडर, पंप सेट, होज पाइप, रेस्क्यू उपकरण एवं अन्य अग्निशमन संसाधनों की तकनीकी जांच कराई और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपकरणों के नियमित रख-रखाव, समय-समय पर सर्विसिंग तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण, अनुशासन और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अग्निकांड की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।

