परीक्षा में लेट पहुंचे छात्र, बंद मिला गेट, छूटी परीक्षा तो गुस्से में सड़क में दिया धरना, काटा बबाल 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उस समय विवाद खड़ा हो गया जब निर्धारित समय के बाद पहुंचे छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उस समय विवाद खड़ा हो गया जब निर्धारित समय के बाद पहुंचे छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

IMG-20260217-WA0005

करीब डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राएं सुबह निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे। विद्यालय प्रशासन ने बोर्ड के सख्त दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए गेट बंद रखा और देर से आए परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से इंकार कर दिया। प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने विद्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।अचानक हुए इस विरोध के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों व अभिभावकों को समझाकर सड़क खाली कराई, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि बोर्ड के नियमों के तहत निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जा सकता। वहीं अभिभावकों ने इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला बताते हुए मानवीय आधार पर विचार करने की मांग उठाई है।

Read More हरदोई में मनाया गया बकरियों का 'जन्मदिन', 200 लोगों की दावत, डीजे पर थिरके लोग

क्या है नियम?

Read More हज यात्रियों टीकाकरण अभियान शुरु, 555 हज यात्रियों का टीकाकरण 

सीबीएसई के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।

Read More भाजपा ने कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया : अखिलेश यादव

कितने छात्र प्रभावित?

करीब 15 से अधिक छात्र-छात्राएं देर से पहुंचने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

क्या रहा घटनाक्रम?

-सुबह 10 बजे के बाद पहुंचे छात्र

--गेट बंद मिला

--सड़क पर बैठकर विरोध

--कुछ देर यातायात बाधित

--पुलिस ने संभाली स्थिति

आगे क्या?

अभिभावकों ने बोर्ड से सहानुभूतिपूर्ण निर्णय की मांग की है। हालांकि विद्यालय प्रशासन ने नियमों के पालन की बात दोहराई है।

 

संबंधित समाचार