राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में वृहद रोजगार मेला 24 को, जिलाधिकारी ने की समीक्षा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित जिला कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित जिला कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने 24 फरवरी को मुरादाबाद शहर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र को निर्देशित किया कि सेवायोजन पोर्टल पर इच्छुक अभ्यर्थियों के पंजीकरण को बढ़ाया जाए तथा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण सहित अन्य जरूरी सुविधा भी मुहैया होनी चाहिए। विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बारे में भी रोजगार मेले में बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

इस कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनकी रुचि के अनुरूप कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने की दिशा में मदद की जाएगी। जिलाधिकारी ने कैरियर काउंसलिंग एवं अधिकतम अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में सेवायोजित कराने के लिए जनपद के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद लेने के संबंध में भी सहायक निदेशक सेवायोजन को निर्देशित किया। इस रोजगार मेले में करीब 01 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में सेवायोजित कराने का लक्ष्य है,

इसलिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित अन्य शिक्षण संस्थानों और सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी के साथ साथ अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे। मुरादाबाद के साथ साथ देश की अन्य महत्वपूर्ण कंपनियों,इकाइयों में मिलेंगे रोजगार के अवसर।

Read More मुरादाबाद को बजट में बड़ी सौगात : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़, स्मार्ट सिटी मिशन से चमकेगा शहर

इस रोजगार मेले में जनपद मुरादाबाद की विमल ट्रांसफार्मर कॉरपोरेशन, फाइबर कंपोजिट, पशुपति एक्रेलोंन लिमिटेड, रिवाइवल इंडस्ट्री, इंडिया इंटरनेशनल लिगसी, वजीर चंद एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट, एलआईसी मुरादाबाद, डिजाइनको प्राइवेट लिमिटेड, एसी ब्रदर्स, स्तलवार्ट डिजाइन, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और कॉसमॉस हॉस्पिटल द्वारा विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों का अपनी कंपनी,संस्थानों में निर्धारित रिक्तियों के सापेक्ष चयन किया जाएगा।

Read More मेजर रामवीर सिंह पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

देश की अन्य महत्वपूर्ण कंपनियां जेके फूड एंड ग्रुप, एल&टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स, महिंद्रा स्वराज, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, गुडलक इंडिया लिमिटेड, न्यू हॉलैंड, किर्लोस्कर फेरर्स, डाइकिन एसी, एसवीपीवीएल इंडिया लिमिटेड, बीपीएल मोबाइल कंपनी और ओप्पो मोबाइल इंडिया आदि कंपनियों द्वारा रिक्तियों के सापेक्ष विभिन्न निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

Read More डीआरएम ने किया टूंडला–इटावा रेलखंड का विंडो निरीक्षण

संबंधित समाचार