साइकिल पर सवार हुए फहीम चौधरी का भव्य स्वागत, कहा पीडीए बदलेगी सरकार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कांग्रेस छोड़ने के बाद फहीम चौधरी ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। कांग्रेस छोड़ने के बाद फहीम चौधरी ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपने कार्यालय पर औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस में उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा था।

IMG-20260217-WA0001

जैसे ही इसकी खबर मिली तो फहीम चौधरी के आवास पर पहुंचकर लोगों ने उनका फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। लोगों उन्हें सपा में शामिल होने पर सोशल साइट्स और फोन के माध्यम से मुबारकबाद पेश की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में काम कर रहा था। पार्टी की गलत नीतियों के कारण इसे छोड़कर सपा की विचार धारा और पीडीए से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

इसलिए वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सपा का कारवां आगे बढायेंगें और आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाएंगे। फहीम चौधरी ने कहा कि सपा पिछड़ों,अति पिछड़ों, दलित और आदिवासी एंव सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

Read More 'कयामत' का दिन कभी नहीं आने वाला, बाबरी ढांचा भी कभी दोबारा नहीं बनेगा : योगी आदित्यनाथ

साथ ही फहीम चौधरी के साथ तमाम नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर के लोगों ने समाजवादी पार्टी दामन थामा। इस अवसर पर फहीम चौधरी,नगर अध्यक्ष नबी हसन, एडवोकेट हसन रहमान, सभासद मौ0 रफी, नफीस अहमद, मतलूब अंसारी,मौ0 इरफान पूर्व नगर अध्यक्ष, लईक चौधरी,कयामुददीन, आसिम मंसूरी आदि।

Read More जिलाधिकारी ने किया तहसील सदर का औचक निरीक्षण 

 

Read More मिलकर करेंगे प्रयास, विद्यालय बनेगा आदर्श विद्यालय

संबंधित समाचार