मदीना इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स का हुआ शुभारंभ, आमजन को मिलेगा लाभ
जनपद मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में मदीना इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स का सोमवार को चैयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर व मौलाना हनीफ मिस्बाही ने संयुक्त रूप फीता काटकर उद्घाटन किया गया है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। जनपद मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में मदीना इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स का सोमवार को चैयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर व मौलाना हनीफ मिस्बाही ने संयुक्त रूप फीता काटकर उद्घाटन किया गया है, जो हज, उमराह और अन्य यात्रा सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।
यह कार्यालय यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।मदीना इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के संस्थापक तालिब इदरीसी ने बताया कि नगर व आसपास के क्षेत्र के लोगों को उमराह, हज और जियारत के लिए बगदाद शरीफ,कुवैत, दुबई, सउदी अरब और अन्य देशो की यात्रा के लिए सबसे अच्छा तथा सुलभ टूर एंड ट्रेवल्स सेवा है।
चैयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर ने कहा कि इसकी स्थापना से लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।इस अवसर पर मौलाना हनीफ मिस्बाही,मुफ्ती इश्तियाक अहमद, चैयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर,मौलाना अब्दुल्ला,मुफ्ती सरफराज,मुफ्ती जमाल,मौलाना अशफाक,मौलाना यामीन,अजहर अत्तारी,मुबाशिर अत्तारी,सईद,नसीम ठेकेदार,सूफी वसीम,वली इदरीसी आदि।

