बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर AIMIM ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन मुरादाबाद इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष के आदेश अनुसार आने वाले रमज़ान के महीने,होली व ईदुल फित्र के त्योहारो के अवसर पर बिजली,पानी व साफ सफाई व सड़को को गड्ढा मुक्त करने।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन मुरादाबाद इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष के आदेश अनुसार आने वाले रमज़ान के महीने,होली व ईदुल फित्र के त्योहारो के अवसर पर बिजली,पानी व साफ सफाई व सड़को को गड्ढा मुक्त करने व मुरादाबाद में आये दिन लगने वाले जाम की समस्या का समाधान करने व इफ्तार के समय होने वाली वाहन चेकिंग का समय बदलने की मांगों को लेकर मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया पार्टी के तमाम ज़िम्मेदार मौजूद रहे। मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन मुरादाबाद जिलाधिकारी को सौंपा।

IMG-20260217-WA0009

पार्टी ने आगामी त्योहारों,रमज़ान,होली और ईद पर्व को देखते हुए प्रशासन से शहर की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि त्योहारों से पहले शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए और मस्जिदों व मंदिरों के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था हो। बढ़ती गर्मी को देखते हुए, खासकर सेहरी और इफ्तार के वक्त निर्बाध बिजली सप्लाई और शुद्ध पेयजल की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।

AIMIM जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी ने स्पष्ट कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जाए ताकि आपसी भाईचारा और शांति बनी रहे। हमारा मकसद है कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के ये त्योहार बिना किसी असुविधा के संपन्न हों। प्रशासन बिजली,पानी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे।

Read More स्टंट कर रहे युवक की बाइक सीज, जुर्माना वसूला

 

Read More कांवड़ यात्रा को लेकर एटा में समन्वय बैठक, सुरक्षा व ट्रैफिक पर मंथन

संबंधित समाचार