न्यू कामायनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित ओम कॉलोनी में बने न्यू कामायनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित ओम कॉलोनी में बने न्यू कामायनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया गया है कि प्रसव के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद महिला और नवजात की हालत बिगड़ती चली गई और कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। दोनों शव अस्पताल परिसर में ही रखे गए हैं।सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतका की पहचान भावना पचौरी, पत्नी आकाश पचौरी, निवासी महीपुरा, थाना नारखी के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि भावना की शादी करीब 10 माह पहले ही हुई थी, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने दोषी डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार