फिरोजाबाद के आदित्य गुर्जर का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक जीता
फिरोजाबाद के आदित्य गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय अंदर 20 टीम को कास्ट पदक जिताया है।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। फिरोजाबाद के आदित्य गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय अंदर 20 टीम को कास्ट पदक जिताया है। जापान के फुकुओका शहर में 21 फरवरी 2026 को आयोजित एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारत की अंडर-20 बालक वर्ग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में फिरोजाबाद के उभरते हुए एथलीट आदित्य गुर्जर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
अंडर-20 वर्ग में आदित्य गुर्जर, अभिनंदन सूर्य और करण रमेश के शानदार प्रदर्शन व आपसी समन्वय की बदौलत भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मेजबान जापान ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि चीन ने रजत पदक जीता। भारत ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया, जो देश और जिले के लिए गर्व का विषय है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन फिरोजाबाद के सचिव श्यामवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय टीम ने संघर्षशील दौड़ और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन किया। आदित्य का चयन उनके राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था।

