एशियन इंटरनेशनल स्कूल टूंडला में आधुनिक शिक्षा का आगाज़
बसई रोड स्थित एशियन इंटरनेशनल स्कूल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर अपनी नई शाखा में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की घोषणा की।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। बसई रोड स्थित एशियन इंटरनेशनल स्कूल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर अपनी नई शाखा में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की घोषणा की।स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र यादव ने बताया कि शिकोहाबाद में करीब 20 वर्षों से संचालित संस्थान अब टूंडला के विद्यार्थियों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराएगा। यहां पढ़ाई के साथ डांस, म्यूजिक, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिकोहाबाद शाखा का परीक्षा परिणाम 99.6 प्रतिशत रहा है और टूंडला शाखा में इसे 99.8 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। रविवार को विद्यालय परिसर में भक्ति संगीत संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन गायक अनूप जलोटा प्रस्तुति देंगे।

