ओईएफ कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव सम्पन्न
आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर स्थित ओईएफ कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर स्थित ओईएफ कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्वदेश राघव पुनः अध्यक्ष और नितिन सक्सेना महामंत्री चुने गए।आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में कार्यरत ओईएफ कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव पी एंड डी अनुभाग में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह संघ भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से स्वदेश राघव को दोबारा अध्यक्ष और नितिन सक्सेना को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा अनिल कुमार एवं शशिकांत वशिष्ठ को उपाध्यक्ष, श्रीकांत और दीपक को संयुक्त मंत्री (दीपक को मीडिया प्रभारी का दायित्व), कपिल सक्सेना को कोषाध्यक्ष तथा श्रीनंदन ठाकुर को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन मंत्री पद पर वीरपाल और सह संगठन मंत्री के रूप में जितेंद्र चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यालय मंत्री के रूप में शशि कुमार और उप कार्यालय मंत्री के रूप में क्षितिज कुमार का चयन हुआ। प्रचार मंत्री पद पर विपिन कुमार तथा सह प्रचार मंत्री के रूप में धीरेन्द्र कुमार को मनोनीत किया गया।
इसके अतिरिक्त कई सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सर्वसम्मति से सुभाष बाबू पंजाबी एवं मनोज कुमार को संरक्षक नामित किया गया। चुनाव सम्पन्न होने पर संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

