फिरोजाबाद: थाना रसूलपुर में अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत की 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही शराब से भरा ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई शराबहरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।