नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच शुरू

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दौलतपुर गांव के समीप नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

नेशनल एक्सप्रेस, टूण्डला। दौलतपुर गांव के समीप नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

नारखी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नाले में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जारही है।

संबंधित समाचार