ट्रक की टक्कर से मैक्स सवार पति-पत्नी घायल
शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे मैक्स सवार दंपति हादसे में घायल हो गए।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे मैक्स सवार दंपति हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ एवं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। गंभीर हालत में दोनों को रैफर कर दिया।
थाना एका क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी आशीष उर्फ आशू अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैक्स से शादी समारोह में शामिल हुए थे। शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार की देर रात वह घर लौट रहे थे। थाना जसराना क्षेत्र के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर नवादा के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर लगी लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए
भेजा।

