लूट के दो आरोपी मोबाइल, बाइक और तमंचे सहित गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।थाना दक्षिण पुलिस ने लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला पचिया क्षेत्र से टिंका (19) और राहुल (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को हिमायूपुर सीतानगर निवासी युवक से बाइक सवार बदमाशों ने सैमसंग गैलेक्सी A22 5G मोबाइल छीन लिया था।
मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

