नारायण महाविद्यालय की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ का हुआ शुभारंभ 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद की वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता ' पराक्रम " का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजीव गुप्ता, एके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मौहकम सिंह यादव द्वारा किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद की वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता ' पराक्रम " का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजीव गुप्ता, एके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मौहकम सिंह यादव द्वारा किया गया। राजीव गुप्ता ने छात्र छात्राओं को खेल भावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल में कोई जीतता है एवं कोई हारता है, लेकिन आप लोग खेल भावना से खेलें। रनर खिलाड़ियों से अगले वर्ष और अच्छी तैयारी के साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया।

नगर पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता ने छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को शपथ दिलाकर खेल भावना के साथ होने वाले अगले दो दिन के खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।खल महोत्सव के पहले दिन छात्रों की 100 मीटर , 200 मीटर , 400 मीटर दौड़, शॉट पुट, ऊंची कूद, भाला फेंक , लंबी कूद तथा 1500 मीटर फाइनल दौड़ आयोजित हुई। शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रांजल सिंह ने प्रथम, श्याम चौहान ने द्वितीय, तथा मनीष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इसी प्रकार छात्राओं की 100 व 200 मीटर दौड़ (हीट ), डिस्कस थ्रो, गोला फेक प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में विशुना ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, कैप व बैच लगाकर किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर अरविंद कुमार, उप प्राचार्य डॉ मनोज यादव, डॉ दिलीपयादव, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पी के जादौन, प्रो अनुपमा चतुर्वेदी, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ कविता यादव, डॉ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार