फिरोजाबाद में राहुल गांधी का पुतला दहन
दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कथित प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को फिरोजाबाद में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कथित प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को फिरोजाबाद में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के जैन मंदिर चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भारत मंडपम जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थल पर इस प्रकार का प्रदर्शन देश और भारतीय संस्कृति का अपमान है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

