जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शुक्रवार को विकास भवन सभागार सिविल लाइन दबरई में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। शुक्रवार को विकास भवन सभागार सिविल लाइन दबरई में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव नृपेन्द्र सिंह अधिशासी अभियन्ता एवं सह सचिव राजेश राजपूत ए०आर०टी०ओ० द्वारा संचालन किया गया जिसमें निर्देशित किया गया।

कि राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे एवं अन्य मार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एवं सुगम यातायात हेतु क्रटिकल कोरिडोर एवं क्रटिकल क्रेश प्रोन लोकेशन पर कार्य कराया जाये जिससे दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।फिरोजाबाद शहर में चौराहों पर अतिक्रमण हटाने, यातायात के नियमों का पालन कराने एवं अन्य बिन्दुओं पर सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई।

 बैठक में डॉ० रामबदन राम मुख्य चिकित्साधिकारी, अतर सिंह. अधिशासी अभियन्ता बी०पी० सिंह अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि०, आशीष शुक्ला अधिशासी अभियन्ता नगर निगम, तेजस त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी यातायात, श्रीमती गायत्री महता सहायक मैनेजर सेव लाइफ फॉउण्डेशन, दीपांकल सिंह यूपीडा, संजय गिरि एन०एच०ए०आई० आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार