एफ.एस. यूनिवर्सिटी, एवं सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेन्टर को मिला ईट राइट कैम्पस का प्रमाण पत्र

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद में स्थित एफ.एस. यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद एवं सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेन्टर, के ईट राइट कैम्पस घोषित किये जाने के बाद जनपद में कुल 05 स्थानों को ईट राइट कैम्पस घोषित किया जा चुका है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जनपद में स्थित एफ.एस. यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद एवं सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेन्टर, के ईट राइट कैम्पस घोषित किये जाने के बाद जनपद में कुल 05 स्थानों को ईट राइट कैम्पस घोषित किया जा चुका है। जिनमें पुलिस लाइन, एफ.एच. मेडिकल कॉलेज, स्वशासी मेडिकल कॉलेज पूर्व में ही ईट राइट कैम्पस प्रमाणित हो चुके हैं।

सहायक आयुक्त (खाद्य), फिरोजाबाद चन्दन पाण्डेय ने बताया कि पुलिस लाइन के ईट राइट कैम्पस घोषित होने के उपरान्त एफ.एस. यूनिवर्सिटी के चांसलर डा० दिलीप यादव ने खाद्य सुरक्षा विभाग से सम्पर्क स्थापित कर अपने विश्वविद्यालय के कैम्पस को पुलिस लाइन ईट राइट कैम्पस जैसा बनाने के लिये पहल शुरु की।

एफ.डी.ए. विभाग की ओर से ईट राइट कैम्पस का प्रभार डा० अनिल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सौंपा गया जो स्वंय में एक चिकित्सक भी हैं। यूनिवर्सिटी स्टाफ और एफ.डी.ए. की कडी मेहनत से प्रमाणीकरण सम्भव हो सका। इसी प्रकार सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेन्टर, फिरोजाबाद में भी वेद प्रकाश शर्मा और डा० अनिल यादव के संयुक्त प्रयास से सफलता मिली।

संबंधित समाचार