सिरसा ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल को आड़े हाथों लिया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की।

नयी दिल्ली, भाषा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की।

सिरसा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केइशारे पर यह प्रदर्शन हुआ, जिसकी वजह से भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं ने विदेशी मेहमानों के सामने "शर्मनाक" तरीके से व्यवहार किया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सिरसा ने कहा, "आज राहुल गांधी ने सम्मेलन में आईवाईसी कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन करवाया।" मंत्री ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के सामने कपड़े उतारकर नृत्य किया। मंत्री ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक कृत्य है।"

सिरसा ने आरोप लगाया कि गांधी को 'शायद इस बात का अहसास तक नहीं है कि कांग्रेस कितनी गिर चुकी है'। उन्होंने दावा किया कि गांधी विदेशी मेहमानों के सामने ऐसी हरकतों को सिर्फ ‘अपनी सत्ता की भूख को शांत करने के लिए' बढ़ावा दे रहे हैं।

Read More शंकराचार्य वह होता है जो सनातन धर्म के लिए काम करता है : अविमुक्तेश्वरानंद

मंत्री ने कहा कि हालांकि सरकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इस तरह की निम्न मानसिकता कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को दर्शाती है।

Read More बिस्मिल और बिस्मिल्ला खान को लेकर भ्रमित हो गये थे सपा सरकार के शिक्षा मंत्री: मुख्यमंत्री योगी

सिरसा ने कहा, "गांधी परिवार को सोचना चाहिए कि कांग्रेस कितनी नीचे गिर गई है। वे विदेशी मेहमानों के सामने देश का सम्मान करना भूल गए हैं। वे इन मूल्यों को भूल गए हैं। हमें इस बात का बहुत अफसोस है।"

Read More मोदी ने ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखायी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

युवा कांग्रेस से जुड़े प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 के अंदर मार्च करते हुए पहुंचे। वे सफेद टी-शर्ट पहने या पकड़े हुए थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, तथा उन पर “इंडिया यूएस ट्रेड डील”, “एपस्टीन फाइल्स” और “पीएम इज़ कम्प्रोमाइज्ड” जैसे नारे लिखे थे।कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट भी उतार दी। उनके विरोध प्रदर्शन के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई।

संबंधित समाचार