खाद्य विभाग की होली से पहले निर्माताओं को मिलावट पर दी चेतावनी, मीट शॉप का लाइसेंस निलंबित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मण्डलीय कार्यालय खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन, गुलाबबाड़ी, कटघर रेलवे स्टेशन मण्डल के सभागार में अपूर्व श्रवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य 5 निर्देशन में खोया

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मण्डलीय कार्यालय खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन, गुलाबबाड़ी, कटघर रेलवे स्टेशन मण्डल के सभागार में अपूर्व श्रवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य 5 निर्देशन में खोया आकृतियों, नमकीन निर्माताओं व मिष्ठान निर्माताओं को मिलावट के प्रति जाकरूक किया गया। इसके बाद मानकों का उल्लंघन पर मीट शॉप का लाइसेंस निलंबित किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सहसपुर रुस्तमपुर, बिलारी तहसील स्थित अरमान मीट शॉप के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया विभागीय जांच में दुकान द्वारा निर्धारित मानकों का पालन न करने तथा अभिहित अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितताएं पाई गई।

खाद्यान्न कारोबारकर्ताओं द्वारा बनाए गए खोये की जांच खाद्य बचल प्रयोगशाला एफएसडब्ल्यू माध्यम से करके प्रदर्शित किया गया। मिष्ठान निर्माताओ एवं नमकीन निर्माताओं को मिठाईयों नमकीन में निर्धारित सीमा से अधिक खाद्य रंगों के बारे में जागरूक करते हुए कृत्रिम खाद्य के सीमित प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया कराया गया। मिष्ठान्न व नमकीन निर्माताओं के यहां कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र व व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

कारखानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाये रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रमुख व्यवसाइयों में बाबू राम स्वीट्स, गंगा डेयरी, सुगंध स्वीट्स, नन्दन स्वीट्स टैम्पटेशन स्वीट्स, प्रेम स्वीट्स, टेस्ट स्वीट्स, जैन नमकीन, प्रिया नमकीन, अमन नमकीन, जैन मिष्ठान, भगवती नमकीन, शंकर दूध, मनोज दूध व खोया व्यवसाइयों, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, तुषार,अभिनव,पवन इत्यादि की उपस्थित में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Read More थाना डिलारी में रमजान और होली को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित 

संबंधित समाचार