माहे रमज़ान का पहला रोजा, जनप्रतिनिधियों ने की शांतिपूर्ण की अपील 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार को मुल्क भर में रमज़ान का चांद के साथ ही नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में माहे रमज़ान और आगामी त्यौहारों को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। बुधवार को मुल्क भर में रमज़ान का चांद के साथ ही नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में माहे रमज़ान और आगामी त्यौहारों को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने रमज़ान में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने अपील की। वार्ड नंबर 03 मौहल्ला धर्मपुर सभासद प्रतिनिधि तहसीन क़ादरी की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों ने विशेष साफ-सफाई की। मोहल्ले के विभिन्न गलियों,नालियों की सफाई की गई।

रमज़ान के मुबारक महीने में नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर वार्ड नं 03 में कार्य जैसे बिजली, सड़क,नाले सफाई व्यवस्था को संपूर्ण तैयारियां की गई हैं। तथा वार्ड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़े का प्रथक्करण अलग-अलग कर डस्टबिन में डालने पर लोगों को बताया गया। आगामी त्यौहारों के दौरान साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर बल दिया उन्होने स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इसमें सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और विभिन्न गलियों में साफ-सफाई दुरुस्त कराई।

साथ ही नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख़्तर ने रमज़ान के पाक महीने में सभी नगर पंचायत भोजपुर के लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से आगामी त्योहारों को मनाने की अपील की। पूर्व सभासद दानिश नेता जी ने भी रमज़ान के मुबारक मौके पर सभी लोगों से आपसी भाई चारे के सौहार्द के साथ रहने की बात की,वली मुहम्मद किसान यूनियन नेता ने रमज़ान की सभी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमज़ान इबादत का महीना है। इस पाक महीने में अल्लाह पाक की इबादत करें और पूरे महीने के रोजा रखें।

 पूर्व चैयरमैन प्रत्याशी हसन कुरैशी ने सभी नगर वासियों से प्रेम भाईचारे के साथ पर्व को मनाने तथा माहे रमज़ान गरीब और जरूरतमंदों लोगों की मदद करने की अपील की। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर जरीफ इदरीशी ने अलग-अलग वार्ड व मोहल्लों में सफाई अभियान चलाकर सफाई कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौहल्ला घास मंडी वार्ड नंबर 01, बड़ी मंडी,फतेहपुरी, गढ़ी, खद्दर बाजार,धर्मपुर आंगा सहित मौहल्ला झादेवाला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

Read More मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं

संबंधित समाचार