मक्खनपुर में नहर में डूबे किशोर का शव पांच दिन बाद मिला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना मक्खनपुर क्षेत्र में नहर में डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव पांच दिन बाद असुआ गांव के पास बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में नहर में डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव पांच दिन बाद असुआ गांव के पास बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।मक्खनपुर रेलवे स्टेशन रोड निवासी लवकुश दिवाकर बीते मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ सिरसागंज स्थित भूड़ा नहर के लोहिया पुल के पास नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। साथियों के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

सूचना पर थाना मक्खनपुर पुलिस ने एटा से पीएसी गोताखोर बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार पांच दिन की तलाश के बाद शनिवार सुबह असुआ गांव के समीप उसका शव बरामद कर लिया गया।कक्षा सात के छात्र लवकुश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नहर किनारे सुरक्षा प्रबंध और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है।