एम्बुलेन्स की मदद से गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल
जनपद मुरादाबाद के ब्लॉक कुंदरकी के पीतपुर सोंदा में 102 एम्बुलेंस के कर्मचारी मरीज को एंबुलेंस में ही ट्रीटमेंट और उनके वाइटल चेक किए।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के ब्लॉक कुंदरकी के पीतपुर सोंदा में 102 एम्बुलेंस के कर्मचारी मरीज को एंबुलेंस में ही ट्रीटमेंट और उनके वाइटल चेक किए और मरीजों की अच्छे से देखभाल की 102 एंबुलेंस के ईएमटी ने प्रेग्नेंट महिला की अच्छे से देखभाल करते हुए अस्पताल लेकर गए और उन्हें समुदाय स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी में भर्ती कराया इसमें मरीज और उनके परिवार में एंबुलेंस के कर्मचारी की सराहना की मरीज़ आसमा पत्नि सलमान ने बताया कि मुझे करीब सुबह से लेबर पेन हो रहा था।
वहीं परिवार वालों ने 102 पर कॉल किया और कुछ ही मिनट में 102 की एंबुलेंस मेरे घर के पास पहुंच गई और मुझे घबराहट हो रही थी और एंबुलेंस में बैठने के बाद एंबुलेंस के ईएमटी ने एंबुलेंस में ही मेरा अच्छे से इलाज करना शुरू किया कहा कि घबराओं मत हम तुम्हारे साथ हैं। और मेरे परिवार वालों ने एंबुलेंस कर्मचारियों को धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि अगर आगे से हमें कोई परेशानी होती है तो हम एंबुलेंस पर ही कॉल करेंगे हम एंबुलेंस कर्मचारी का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं।

