बच्चों में दिखी मासूमियत अफ्फान अख्तर ने रखा पहला रोजा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रमजान माह में छोटी उम्र के बच्चों में भी रोजे रखने का उत्साह देखा जा रहा है। पहले रमजान में कुछ गर्मी का एहसास होने के बाद भी बच्चें रोजे रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। रमजान माह में छोटी उम्र के बच्चों में भी रोजे रखने का उत्साह देखा जा रहा है। पहले रमजान में कुछ गर्मी का एहसास होने के बाद भी बच्चें रोजे रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं। सात वर्षीय अफ्फान अख्तर ने पहला रोजा रखा। रोजा रखने के साथ ही उसने वालिद के साथ इबादत भी की माहे रमज़ान का पहला जुमा बेहद खास एहतमाम और अमन चैन के गुजरा।

रमज़ान का पाक महीना और रोजे के साथ ही लोग अल्लाह की इबादत और बंदगी में जुट गए रमज़ान के दौरान सुबह की सहरी से लेकर शाम तक के इफ़्तार तक रोजेदारों के लिए हर दिन बेहद खास होता है। माहे-रमजान के पाक महीने में जहां बड़े लोग रोजा रख रहे हैं। वही बच्चें भी पीछे नहीं है। रमजान के महीने में मुस्लिम समाज में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

भोजपुर के उस्मान अख्तर के छोटे बेटे अफ्फान अख्तर ने पहला रोजा रखा। ज्यादातर घर में ही समय बिताया और अल्लाह की इबादत में मशगूल हो रहा और देशभावना अमन चैन व आपसी भाईचारा के लिए दुआएं मांगी। मासूमियत देखकर स्थानीय लोगों ने भी इनका हौसला अफजाई किया।

संबंधित समाचार