संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन ने पूर्व सैनिक को दी अंतिम विदाई

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पूर्व सैनिक दीवारी लाल का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया है।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। पूर्व सैनिक दीवारी लाल का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के पूर्व सैनिकों ने पहुंचकर अंतिम विदाई दी है। पूर्व सैनिक सूबेदार फौजी दीवारी लाल निवासी चंदपुरा, सिरसागंज, फिरोजाबाद का बुधवार को अकस्मात निधन हो गया है। वे भारतीय थल सेना की आर्मर्ड कोर के वीर, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्रभक्त सैनिक रहे।

पिछले कुछ दिनों से वे पुष्पांजलि हॉस्पिटल, आगरा में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्षरत रहे थे, किंतु विधि का विधान अटल है और ईश्वर की इच्छा के आगे सभी को नतमस्तक होना पड़ा। उनके असमय निधन से संगठन, क्षेत्र एवं समस्त फौजी परिवार में गहन शोक की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर समस्त भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियाँ एवं समस्त बेल्ट फोर्स के सम्मानित सदस्यों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दुख की घड़ी में इंजीनियर रामब्रेश, विशेष कुमार,महिपाल सिंह, ध्रुवजीत सिंह, एस.आई. मुरारी लाल, अखिलेश कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, अच्छेलाल सिंह, सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार