वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में न्याय विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में न्याय विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें, न्याय विभाग के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, परिवहन विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, जिला सूचना विभा, डीआरडीए व अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आम जनमानस को जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी।

IMG-20260222-WA0003

तथा, अतिथियों ने शिविर में लगाए गए सभी स्टॉल का निरीक्षण और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान, विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र छात्राओं ने विधिक सेवाओं से संबंधित नाट्य व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा एवं शिवकांत पलिया ने किया।

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अरविंद कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम सुनील कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता नोडल अधिकारी, उप निदेशक कृषि एस.पी. सिंह नोडल अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा के साथ जनपद न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग ने फीता काटकर और मां सरस्वती एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

Read More राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में वृहद रोजगार मेला 24 को, जिलाधिकारी ने की समीक्षा

तथा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु पौधारोपण भी किया गया।जनपद न्यायाधीश बब्बू सारंग ने कहा कि, हमारा प्राथमिक उद्देश्य है कि, किसी भी पीड़ित या जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। न्याय और सरकारी योजनाएं सेवा एवं सहायता के मूल मंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने, अधिवक्ताओं को भी उनके सामाजिक और विधिक दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

Read More माहे रमज़ान : इबादत और जरूरतमंदों की मदद करें - मुफ़्ती गयासुद्दीन मिस्बाही 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने कहा कि, जनसामान्य को विभिन्न सरकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई है। साथ ही विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य को सरल एवं प्रभावी तरीके से विधिक जानकारी प्रदान की गई है।

Read More अग्निशमन विभाग के उप निदेशक का औचक निरीक्षण

मुख्य न्यायाधीश फैमिली कोर्ट ने जोर देते हुए कहा कि, पति-पत्नी को आपसी मन मुटाव का निपटारा आपसी सहमति और विधिक मध्यस्था केंद्रों के माध्यम से करना चाहिए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरा विधिक स्वयंसेवक, छात्र - छात्राएं, डीसीएनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अन्य गणमान्य नागरि क उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार