माथुर वैश्य इंटरनेशनल कांची क्लब ज्वैल द्वारा होली मिलन एवं सेवा कार्य सम्पन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

माथुर वैश्य इंटरनेशनल कांची क्लब ज्वैल द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (मनीष राजपूत)। माथुर वैश्य इंटरनेशनल कांची क्लब ज्वैल द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थर्ड वाइस गवर्नर बबिता शंकर को ससम्मान आमंत्रित किया गया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।समारोह के दौरान क्लब ने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद विधवा महिला को राशन सामग्री प्रदान की तथा दो बच्चों की स्कूल फीस जमा कर उनकी शिक्षा में सहयोग किया।

सेवा भावना से जुड़ा यह कार्य उपस्थित सभी सदस्यों के लिए प्रेरणादायी रहा। वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का भी पर्व है।इस अवसर पर चार्टर अध्यक्षा साधना राजेश गुप्ता जी, चार्टर सचिवा पूजा अनुराग गिदौलिया, अध्यक्ष वंदना किशोर गुप्ता , सचिवा शिल्पी आनंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजना अमित गुप्ता , पीआरओ पूजा गुप्ता , सारिका गुप्ता, रूबी आलोक गुप्ता, सीमा गुप्ता, गिरजेश, राखी सहित अन्य सदस्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने होली मिलन समारोह में रंगों, गुलाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मनमोहक नृत्य एवं गीत-संगीत ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।कुल मिलाकर यह आयोजन सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और आपसी भाईचारे का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

संबंधित समाचार