जन जागृति सेवा संघ का हिंदू सम्मेलन संपन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ग्राम बसई में जन जागृति सेवा संघ के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। ग्राम बसई में जन जागृति सेवा संघ के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र पालीवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्प लता उपस्थित रहीं।मुख्य वक्ता सीताराम एडवोकेट (प्रांत संपर्क प्रमुख,कीड़ा भारती) ने सम्मेलन को संबोधित किया।अध्यक्षता योगेश प्रताप सिंह ने की तथा संचालन भूपेंद्र प्रचारक ने किया।

मुख्य वक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हिंदू राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से हुई थी और 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने युवाओं से राष्ट्र चरित्र को मजबूत करने का आह्वान करते हुए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग,पर्यावरण संरक्षण तथा प्रत्येक बच्चे के जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाने की अपील की।उन्होंने नागरिक कर्तव्यों पर बल देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग की सलाह दी।

‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रकाश डालते हुए स्व का बोध,कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।सम्मेलन में प्रेम सिंह गुरुजी,देवेंद्र बेनीवाल,राजेंद्र प्रधान, कृपाल सिंह,पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा,संतोषी लाल,दिनेश बीटीसी,राम लखन,लक्ष्मण सिंह, माधुरी बहन,शांति देवी सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार