पचोखरा में हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना पचोखरा क्षेत्र में पुलिस ने अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना पचोखरा क्षेत्र में पुलिस ने अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम इमलिया स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी के पास नाले ।के निकट दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं. 68ए) बबलू पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी तारानगर, थाना पचोखरा को 315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना पचोखरा में मु0अ0सं0 43/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार