सुधांशु मित्रा बने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं शोभायात्रा के अध्यक्ष 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर में निकल जाने वाली बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष बने सुधांशु मित्रा।

 नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला (विपिन कुमार)। नगर में निकल जाने वाली बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष बने सुधांशु मित्रा। समर्थकों ने दी बधाई। बाबा साहब पर माल्यार्पण कर सुधांशु मित्रा ने लिया सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद। नगर में हर वर्ष 23 अप्रैल को निकाली जाने वाली बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा को लेकर 2025 जयंती के संयोजक रहे सूर्यकांत द्वारा दिनांक 18/02/2026 को जानकारी देते हुए आज दिनांक 22/02/2026 दिन रविवार को अंबेडकर पार्क नगला राधेलाल पर खुली बैठक व आगामी जयंती शोभायात्रा के अध्यक्ष के चुनाव होने की जानकारी दी थी।

जिसके अनुसार रविवार को बाबा साहब के अनुयाई अम्बेडकर पार्क में उपस्थित हुए तथा चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई । इस बैठक की अध्यक्षता सियाराम बौद्ध  तथा संचालन दिवाकर सिंह बौद्ध ने किया । इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान तीन प्रत्याशी अध्यक्ष के चुनाव के लिए सामने आए जिनमें दिनेश कुमार प्रधान मदावली , जितेंद्र निमेष चूल्हावली, सुधांशु मित्रा लाइन पार आदि । चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष द्वारा खुला समर्थन चुनाव कराया गया जिसमें सुधांशु मित्रा के समर्थन में अधिक जनसमूह नजर आया।

वहीं इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने शालीनता का परिचय देते हुए चुनावी नतीजे से पूर्व ही आपसी सहमति भी जताई और सुधांशु मित्रा को मंच से कमेटी द्वारा शोभायात्रा का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया । अध्यक्ष बनने के बाद सुधांशु मित्रा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया वही उनके समर्थक खुशी से झूमते और बधाई देते नजर आए । इस दौरान नव अध्यक्ष सुधांशु ने कहा कि लोगों ने मुझे अध्यक्ष बनाकर जो भरोसा मुझ पर जाते हैं मैं पूरी कोशिश करूंगा की इस बार जयंती भव्यता एवं दिव्यता के साथ निकाली जाए।

उन्होंने सभी लोगों का साधुवाद व्यक्त किया । इस दौरान पूर्व जयंती अध्यक्ष सुबोध कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार, गौरव जाटव पूर्व अध्यक्ष , आकाश जाटव, यादवेंद्र सिंह, संजीव प्रधान, अनिल प्रधान , अजीत प्रधान , विक्रम प्रधान , विपिन कुमार एड. प्रधान प्रतिनिधि/पत्रकार , सत्यप्रकाश सगर, सुभाष बौद्ध आदि के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Read More फिरोजाबाद: थाना रसूलपुर में अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार