आबकारी टीम की छापेमारी, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद
विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शिकोहाबाद की गिहार कॉलोनियों में आबकारी विभाग ने आकस्मिक दबिश देकर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शिकोहाबाद की गिहार कॉलोनियों में आबकारी विभाग ने आकस्मिक दबिश देकर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर 150 किलो लहन नष्ट किया गया और दो अभियोग दर्ज किए गए।जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने शिकोहाबाद क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 जी.के. वर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की प्रतापपुरा गिहार कॉलोनी तथा तहसील के समीप स्थित गिहार कॉलोनी में अचानक छापेमारी की। दबिश के दौरान कई घरों की सघन तलाशी ली गई। इस कार्रवाई में करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
साथ ही लगभग 150 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाता है।आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

