जसराना सीओ बोले यदि रंग अच्छा नहीं लगता तो घर से बाहर नहीं निकले 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

होली और रमजान को लेकर कोतवाली जसराना में शांति कमेटी की बैठक हुई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। होली और रमजान को लेकर कोतवाली जसराना में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। सीओ जसराना ने कहा जिनको रंग खराब लगता है तो घर से बाहर नहीं निकले। एसडीएम जसराना राजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में आए ग्राम प्रधान और दोनों समुदायों के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

IMG-20260222-WA0005

सलेमपुर खुटियाना के प्रधान ने गांव में मौजूद शराब के ठेके पर मौजूद रहने वाले शराबियों के उत्पात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभद्र टिप्पणी से महिलाएं असहज होती हैं। वहीं जसराना के पूर्व सभासद वारिस सिद्दीकी ने रमजान के दौरान आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान कहा कि मोहल्ला बेलमपुरी में सफाई के हाल काफी खराब है। ईदगाह पर नाली का पानी आ रहा है।

पेयजल की समस्या भी बनी हुई है।पूर्व सभासद ने कहा कि होली वाले दिन रोजेदारों पर रंग डालने से रोका जाए। क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश पांडे ने कहा यदि रंग अच्छा नहीं लगता तो घर से बाहर नहीं निकले। होल एक दिन का त्यौहार है। रंग अच्छा लगता है तो सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने पर कारवाही की जाएगी।

Read More माहे रमज़ान जिंदगी को सुधारने का महीना : मुफ्ती आकिल नईमी

वहीं कहा कि अगर समाज का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने दोनों समुदायों के लोगों से मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील की। इस दौरान कोतवाल राजेश कुमार पांडेय, अवधेश राजपूत, रविश यादव, सलमान, गिरधर, आदि लोग मौजूद रहे।

Read More बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर AIMIM ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

 

Read More फिरोजाबाद में राहुल गांधी का पुतला दहन

संबंधित समाचार