परिवार परामर्श केन्द्र ने 5 परिवारों में कराया समझौता, लौटी खुशियाँ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान के तहत रविवार को पांच घरेलू मामलों की काउंसिलिंग कर आपसी सहमति से सुलह कराई गई।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान के तहत रविवार को पांच घरेलू मामलों की काउंसिलिंग कर आपसी सहमति से सुलह कराई गई। परामर्श केन्द्र/दीदी प्रोजेक्ट की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाइश के बाद सुलहनामा कराया।

समझौते के बाद सभी परिवारों को सकुशल घर भेज दिया गया। परामर्श प्रक्रिया से संतुष्ट पक्षों ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार