राजकीय पॉलिटेक्निक टूंडला में वार्षिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक के खेल प्रांगण में ‘वार्षिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026’ का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक के खेल प्रांगण में ‘वार्षिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026’ का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य मधुबन प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़,लंबी कूद,ऊँची कूद, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसी स्पर्धाओं के साथ गायन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,

जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सिविल द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक पाल को ‘ओवरऑल चैंपियन’ घोषित किया गया।वहीं राजहंस,विकास यादव, राज सिंह,चंचल,रश्मि, कौशल सहित अन्य मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कपिल कान्त स्वरूप,रोहन यादव, निर्मल कुमार,कृष्णा कान्त,मो. शारिब,दीपक कुमार,सीताराम,ललित कुमार,प्रदीप सिंह, ओमवीर सिंह,अजीत कुमार,यामिनी वाष्र्णेय, अजय कुमार सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार