पेपर देने जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, घायल
इंटरमीडिएट के पेपर देने जा रहे चचेरे भाईयों की बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। इंटरमीडिएट के पेपर देने जा रहे चचेरे भाईयों की बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देख चालक कार को छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन दोनों छात्रों को एटा उपचार के लिए ले गए। थाना एका के गांव नगला भारा निवासी शिवम पुत्र जितेंद्र एवं अंशुल पुत्र मोहनलाल कक्षा बारह के छात्र है।
सोमवार को पेपर देने नगला मधुवन झपारा में मौजूद विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर पेपर देने बाइक से आ रहे थे। एक बजे के करीब एटा शिकोहाबाद मार्ग पर मौजूद नगला किशन सिंह के पास जसराना की ओर से जा रही कार चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगती देख कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिली तो थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। परिजन भी पहुंच गए। अंशुल के पिता मोहनलाल ने बताया दोनों ही छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का उपचार एटा के निजी अस्पताल में चल रहा है।

