किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तहसील क्षेत्र के किसान और मजदूरों की समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित अखिल भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को तहसील परिसर में हुंकार भरी।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। तहसील क्षेत्र के किसान और मजदूरों की समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित अखिल भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को तहसील परिसर में हुंकार भरी। जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित संगठन की मासिक बैठक के बाद, कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लंबे समय से चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
इसके बावजूद शासन-प्रशासन के स्तर पर किसान और मजदूरों की वाजिब समस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण समय सीमा के भीतर नहीं हुआ, तो संगठन और भी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।uttarसौंपे गए ज्ञापन में 14 सूत्रीय लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। इसमें किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिलों में विसंगति, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और स्थानीय भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि अब आश्वासन नहीं, ठोस समाधान चाहिए। इस दौरान अमरपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार पिंकी एडवोकेट,भीष्मपाल सिंह एडवोकेट तहसील अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,बृजेश कुमार तहसील अध्यक्ष,सुखवीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनुज कुमार,जयलाल,सनी शर्मा,रिहान उर्फ सानू,गजराज,नाहर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

