खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुरादाबाद मंडी में खजूर की संदिग्ध पैकेजिंग का खुलासा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुरादाबाद मंडी में खजूर की संदिग्ध पैकेजिंग का खुलासा, रमजान से पहले विभाग की बड़ी कार्रवाई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। मुरादाबाद मंडी में खजूर की संदिग्ध पैकेजिंग का खुलासा, रमजान से पहले विभाग की बड़ी कार्रवाई। मुरादाबाद जिले के मंडी समित में खजूर की गलत पैकेजिंग और संभावित मिलावट का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टीम ने शहर के गोदामों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में ऐसे खजूर बिक्री के लिए रखे मिले, जिन पर बैच नंबर, पैकिंग तिथि और एक्सपायरी डेट जैसी अनिवार्य जानकारियां अंकित नहीं थीं।

IMG-20260223-WA0000

इसे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने संदिग्ध नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए और मिसब्रांडेड माल को सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट में मिलावट या मानकों की अनदेखी साबित होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की सूचना मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया और कई व्यापारियों ने अपने स्टॉक की जांच शुरू कर दी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिना लेबल या संदिग्ध पैकेजिंग वाले खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें। रमजान को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान पूरे मंडल में लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों तक सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंच सके।

Read More साइकिल पर सवार हुए फहीम चौधरी का भव्य स्वागत, कहा पीडीए बदलेगी सरकार

 

Read More बच्चों में दिखी मासूमियत अफ्फान अख्तर ने रखा पहला रोजा

संबंधित समाचार