जनचेतना सेवा समिति ने लगाया एचआईवी/हिब जागरूकता शिविर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनचेतना सेवा समिति फिरोजाबाद द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कांत के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पुल के नीचे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। जनचेतना सेवा समिति फिरोजाबाद द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कांत के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पुल के नीचे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में एसटीआई काउंसलर कुसुम लता ने एचआईवी एवं अन्य संक्रमणों की जांच कर लोगों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस दौरान काउंसलर प्रेमलता ने बताया कि हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा बैक्टीरिया से होने वाली हिब एक गंभीर बीमारी है, जो प्रायः पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है।यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।

कई बार बच्चों व वयस्कों में बैक्टीरिया मौजूद होने पर भी लक्षण दिखाई नहीं देते,लेकिन यदि संक्रमण फेफड़ों या रक्तप्रवाह में फैल जाए तो गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।शिविर में सरिता गौतम,आरती कुमारी, कुसुम दीक्षित,शिवम तिवारी,बलवीर सिंह और प्रियांशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।