विद्युत विभाग की लापरवाही ने फिर ली जान

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग की घोर लापरवाही के कारण सोमवार को एक और संविदा कर्मी की जान चली गई। मामला एका क्षेत्र के गांव विराममपुर का है, जहां उड़ेसर फीडर पर तैनात लाइनमैन सौरभ की विद्युत पोल से गिरने के कारण मौत हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग की घोर लापरवाही के कारण सोमवार को एक और संविदा कर्मी की जान चली गई। मामला एका क्षेत्र के गांव विराममपुर का है, जहां उड़ेसर फीडर पर तैनात लाइनमैन सौरभ की विद्युत पोल से गिरने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, लाइनमैन सौरभ सोमवार को विभागीय कार्य के लिए पोल पर चढ़ा था। कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अचानक पोल में करंट आ गया।

करंट के जोरदार झटके के कारण सौरभ अनियंत्रित होकर ऊँचाई से नीचे गिर पड़ा।हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल सौरभ को उपचार के लिए जिला अस्पताल एटा ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सौरभ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी लापरवाह कर्मचारियों की वजह से लोगों की जलकर मौत हुई थी। उस घटना से सबक लेने के बजाय विभाग की लापरवाही जारी रही, जिसकी कीमत आज एक और कर्मचारी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

संबंधित समाचार