युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन, अस्पताल में भर्ती
थाना क्षेत्र में एक युवक ने सर्विस रोड पर खुद की गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। थाना क्षेत्र में एक युवक ने सर्विस रोड पर खुद की गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। टूंडला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया। डायल 112 पर करीब 6:15 बजे सूचना मिली कि सर्विस रोड स्थित दोस्ताना होटल के पास एक युवक ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद गोल्डन सिटी निवासी राजबहादुर ने बताया कि करीब 6 बजे युवक उसके खोखे के पास आया और अचानक अपनी गर्दन पर ब्लेड चला लिया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक की पहचान टुंडली निवासी लगभग 25 वर्षीय टिंकू पुत्र रंजीत सिंह उर्फ श्याम के रूप में की। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

