अंकुर वर्मा बनाए गए राज्य स्तरीय दिशा कमेटी के सदस्य, मिली बधाइयां
नगर निवासी समाजसेवी को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार (दिशा कमेटी) का सदस्य बनाया गया है । इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल द्वारा इस समिति का गठन किया गया है।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। नगर निवासी समाजसेवी को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार (दिशा कमेटी) का सदस्य बनाया गया है । इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल द्वारा इस समिति का गठन किया गया है। राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति राज्य स्तरीय दिशा कमेटी में फिरोजाबाद जनपद के कटरा बाजार निवासी समाजसेवी अंकुर वर्मा को सदस्य का दर्जा दिया गया है।
विशेष सचिव रजनीश चन्द्र द्वारा जारी आदेश पत्र जारी किया गया , जिसमें इस कमेटी में प्रदेश के 12 सांसदों, 9 विधायकों के अलावा शासन के कुछ सचिवों को सदस्य का दर्जा दिया गया है। वहीं ग्राम विकास मंत्रालय द्वारा नामित किए गए अंकुर वर्मा को गैर सरकारी सदस्य के रूप में उनको इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
इस समिति के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे तो वहीं सह अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री रहेंगे । अंकुर वर्मा के राज्य स्तरीय दिशा कमेटी में मनोनीत होने पर राजनैतिक दल के लोगों, नगरवासियों के अलावा उनके इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।

