धूमधाम से निकाली गई राष्ट्रीय संत गाड़गे महाराज जी की शोभायात्रा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा निकाली गई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला (विपिन कुमार)। राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज के जन्मोत्सवके उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। आधा दर्जन से अधिक झाकियों जिन पर बहुजन समाज में जन्में महापुरूप की मूर्तियों बैंड ‌बाजे संग आकर्षण का केन्द्र रही।शोभायात्रा का कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष ओमप्रकाश दिवाकर द्वारा फीता काटकर किया गया तथा अनार दिवाकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया।शोभायात्रा एसबीआई बैंक स्टेशन रोड से चलकर दीपा चौराहा मैन बाजार, कोतवाली रामलीला मैदान, सिटी सेंटर, भारत माता चौक, सब्जी मंडी अम्बेडकर पार्क होते हुए।

सुभाष चौराहा से होकर सूर्यनगर कालौनी पहुंची जहां समापन किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह एवं मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश दिवाकर ने कहा कि समाज को महापुरुषों के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। दिवाकर समाज का इतिहास बहुत गौरव शाली है। संत गाड‌गे महाराज अनपढ़ होते समाज में स्वच्छता, शिक्षा, न्याय, समानता एवं बंधुता की अलख जगाते रहे।

संत गाड‌गे एक कर्मयोगी राष्ट्र संत के रूप में पहचाने जाते है। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार माथुर ने किया। इस मौके पर पूर्व सभासद नीलम दिवाकर,   जयप्रकाश दिवाकर, केएस दिवाकर, अनार सिंह, तारा चन्द दिवाकर, विजय सिंह, सतीश दिवाकर, मनोज, माथुर, रघुवीर दिवाकर आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार