चकबंदी प्रक्रिया के अन्तर्गत ग्रामों में ग्राम चौपाल होंगी आयोजित

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सोमवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजेन्द्र राम ने बताया है कि जनपद के ग्रामों में समुचित प्रचार-प्रसार के उपरान्त तिथि व स्थान निर्धारित करते हुए।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। सोमवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजेन्द्र राम ने बताया है कि जनपद के ग्रामों में समुचित प्रचार-प्रसार के उपरान्त तिथि व स्थान निर्धारित करते हुए समय सारणी बनाकर ग्राम चौपाल का आयोजन सुनिश्चित करते हुए कृषकों का फीडबैक प्राप्त कर उनकी समस्याओं का निराकरण किए जाने तथा इसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि दिनांक 24 फरवरी को ग्राम चटकाली में अपरान्ह् 3ः00 बजे एवं दिनांक 27 फरवरी को अपरान्ह् 3 बजे ग्राम बढेरा में उप संचालक चकबंदी की उपस्थित में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। ग्राम रफातपुरा में 26 फरवरी को अपरान्ह् 3 बजे से बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी की उपस्थित में चौपाल  का आयोजन होगा।

इसके साथ ही दिनांक 25 फरवरी को ग्राम रनियाठेर में प्रातः 11 बजे से तथा ग्राम रहटामाफी ऐहतमाली में 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे से चकबंदी अधिकारी प्रथम की उपस्थिति में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। ग्राम कोहनकू में दिनांक 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे से चकबंदी अधिकारी मुरादाबाद द्वितीय,चतुर्थ की उपस्थिति में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। 

इसी के साथ ग्राम सैजनी ऐहतमाली में 25 फरवरी को अपरान्ह् 2 बजे से तथा ग्राम कांकरखेडा में दिनांक 26 फरवरी को अपरान्ह् 2 बजे से चकबंदी अधिकारी मुरादाबाद तृतीय की उपस्थिति में ग्राम चौपाल  का आयोजन होगा।

Read More दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

संबंधित समाचार